निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए लक्ष्मीनारायण नामदेव, क्षेत्र में खुशी की लहर

Prashant sinha kanker  

कांकेर। कोरर थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव को निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी पदोन्नति पर सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री नामदेव अपने शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली, ईमानदारी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। कोरर थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

निरीक्षक पद पर पदोन्नति को उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। लोगों ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का भी पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read