उजियारा अभियान: 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

 Prashant Sinha, Kanker  

कांकेर, 7 जुलाई 2026। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'उजियारा अभियान' के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिंगारभाट में छापेमारी कर 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,500 रुपये बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंगारभाट स्थित संभव मोटर्स के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।


पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि शराब बेच रहे रामेश कुमार मोर्य (40 वर्ष), निवासी ग्राम मनकेशरी, को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर और 5 लीटर के दो प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


जब्त सामग्री


- 20 लीटर देशी महुआ शराब (01 प्लास्टिक जरीकेन)

- 05 लीटर देशी महुआ शराब (01 प्लास्टिक जरीकेन)

- कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹2,500)


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम


निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक रामुलाल जुर्री, देवेन्द्र मण्डावी एवं तरुण गंगासागर।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read