प्रशांत सिन्हा
कांकेर
जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ सदस्यगण /सरपंच संघ ने क्षेत्र विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला खनिज न्यास निधि एवं CSR राशि सभी 52 ग्राम पंचायत 14 जनपद क्षेत्रों में 3 निर्माण कार्य को तत्काल स्वीकृति किया जाये। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर सीईओ तत्काल हाटाए जाए उसके दुर्व्यवहार से जनप्रतिनिधि, कर्मचारी नाराज हैं। जनपद पंचायत सामान्य सभा की अनुमोदन पश्चात् ही प्रक्लन तैयार किया जाए। जिला खनिज न्यास निधि बैठक प्रत्येक तीन माह में कराने के लिए निवेदन किया गया। क्षेत्र के विकास में गति मिले।
इन सभी मांगों लेकर प्रतिनिधी मंडल द्वारा अवगत कराया गया।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा उपरोक्त सभी मांगों पर जल्दी ही सहानुभूति पूर्वक एवं एक सप्ताह के भीतर में विचार करने की बात कही गई।
12 तारीख को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थागित किया जाता है। मांग पर समय समय पर विचार नहीं करने पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि संघ एवं सरपंच संघ के नेतृत्व आंदोलन करने लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, निर्मला कावड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, वरुण खापर्डे जनपद पंचायत सदस्य, सरोज मरकाम जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती तेजबती शोरी जनपद पंचायत सदस्य,श्रीमती गिरजा देवी साहू जनपद पंचायत सदस्य, प्रेमबती उसेंडी जनपद पंचायत सदस्य,हप्रदीप कोरेटी ब्लाक अध्यक्ष सरपंच संघ भानुप्रतापपुर, विष्णु कचलाम जनपद पंचायत सदस्य, रमल कोर्राम,सियाराम उयके, शैलेन्द्र ठाकुर, मनीष तारम ,बीरेंद्र मंडावी, नरेन्द्र नेताम, शशि उयके, टुमन मंडावी, अन्नू नरेटी, सतिश कोरेटी, श्रीमती रीना पोटाई, श्रीमती चन्द्रीका कांगे, श्रीमती रीना पोटाई,श्रीमती संगीता गोटा, चमन मंडावी, श्रीमती बिमला गोटा,बिनेश गोटी, भेनू दुग्गा, श्रीमती बेबी गावड़े, जीवन पोटाई, सोनू दर्रों, आदि उपस्थित थे।
