प्रेरणास्रोत श्री गैंद सिंह नायक जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

ब्यूरो समाचार -दिनेश नेताम   
स्थान - चिपरा 
कुसुमकसा (बालोद), 7 जून 2026। खिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज एवं हल्बा कर्मचारी प्रकोष्ठ ग्राम चिपरा (कुसुमकसा) द्वारा समाज के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री गैंद सिंह नायक जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः पूजा-अर्चना एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मुख्य समारोह में श्री गैंद सिंह नायक जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री देवलाल ठाकुर जी (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री निजाम सिंह कोसमा जी (ग्राम प्रमुख, चिपरा), विशिष्ट अथिति श्री संजय बैस (पूर्व जनपद सदस्य डौडी), श्री राजा राम तारम, श्री छत्तर कोमा, श्री सुखित राणा, श्री अंजोर अलेन्द्र, श्री माखन कोठारी, बंसी राम रावटे, रामहू चुरेंद्र, श्री कौशल राम गांवरे, श्री रेखा बाई कोठारी, श्रीमति ननकी बाई पिस्दा,श्रीमती अंजू कोसमा, श्रीमती वेद बाई पिस्दा एवं ग्राम चिपरा के समस्त कर्मचारी एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहें । इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकता, शिक्षा एवं विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


समारोह में सामाजिक परिचर्चा, उद्बोधन एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अंत में सामाजिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय श्री गैंद सिंह नायक जी का जीवन समाज सेवा, समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज तथा हल्बा कर्मचारी प्रकोष्ठ, ग्राम चिपरा (कुसुमकसा), जिला बालोद द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read