खरगोन
खरगोन अजीज सूफी
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा जुआ / सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों के प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना कसरावद पर जुआ खेलने वालों एवं अवैध सट्टा लेख करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही की विवरण – थाना कसरावद पर विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद ने तत्काल कार्यवाही की योजना बनाकर पृथक पृथक पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु मौके पर रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान घटना स्थल वैभव कॉम्पलेक्स का गलियारा जय स्तम्भ के पास कसरावद से कब्जे से कुल 52 ताश पत्ते एवं नगदी 94700 रुपए, 04 एन्ड्राईड मोबाईल व 01 कीपेड फोन तथा 01 मोटर सायकल जप्त किए कब्जे से 01 सट्टा अंक पर्चिया, 01 लीड पेन व नगदी 250 रुपए तथा 01 एन्ड्राईड फोन जप्त किए गए कब्जे से 01 सट्टा अंक लिखी डायरी, 01 लीड पेन व नगदी 850 रुपए तथा 01 एन्ड्राईड फोन जप्त किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कसरावद पर द्युत अधिनियम की धारा 13 व 04 के अंतर्गत पृथक पृथक 03 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गये।
सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि रीना एक्का, सउनि शत्रुघ्न देशमुख, प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर 659 महेश मालवीय, प्रआर.811 भागवान, प्रआर.185 राजेन्द्र चौहान, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.605 बुदन कटारे, आर.460 राकेश चौहान, आर.1064 सौरभ बघेल का विशेष योगदान रहा।
