स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर व्यापारी संघ और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा ज्ञापन

अरुण कुमार रावत


भानुप्रतापपुर

        क्षेत्र की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की है। ज्ञापन में अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की नियुक्ति, सोनोग्राफी सुविधा की व्यवस्था, 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस व्यवस्थाओं में सुधार तथा ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।



व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि भानुप्रतापपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में अस्पताल प्रबंधन समिति के गठन की भी मांग की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामाजिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को शामिल करने की बात कही गई है।


संगठनों ने प्रशासन को 7 दिवस के भीतर ठोस कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर संतोषजनक पहल नहीं होने पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश रामानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष यश कथूरिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जैन,चेंबर महामंत्री नमन झाबक जैन,अनुप चौधरी, विशाल आहूजा, पंकज वाधवानी, नारायण पाढ़ी, अजय लखानी, आनंद जैन,एज़ाज़ रिजवी,लक्ष्मण माखीजा,हरीश शर्मा, प्रदीप नवलानी,राहुल रामनी,विजय बराड़िया,रवि गोगड़,प्रसन्न गांधी एवं अंकित बोथरा सहित अन्य व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read