विकासखंड के अंतिम छोर ग्राम मगरदाह ग्राम पंचायत मरदेल की महिलाओ का जिला स्तरीय महिला खेल में रहा दबदबा |

ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम  
स्थान -मरदेल 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरजू प्रसाद स्टेडियम बालोद में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया | मुख्य अतिथि प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, विशिष्ट अतिथि तोमन साहू चेयरमैन छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, अध्यक्षता आशुतोष शर्मा तहसीलदार बालोद एवं बालोद वार्ड पार्षद के उपस्थिति में पुरस्कार का वितरण किया गया | इस महिला खेल में ग्राम मगरदाह की बालिकाओं ने आयु वर्ग 18-35 में अलग - अलग खेलों में बाजी मार कर अपने ग्राम पंचायत का नाम रोशन किया | *एकल खेल 

 कुश्ती में खिलेश्वरी प्रथम, तवा फेंक में रेखा नरेटी द्वितीय, भारोत्तोलन सोनबती द्वितीय, रेखा नरेटी द्वितीय, खिलेश्वरी द्वितीय 
 *सामूहिक खेल* 
रस्साकसी में चमेली एवं साथी प्रथम स्थान पर रही |
 महिला टीम की कोच / मैनेजर मरदेल की शिक्षिका *मोना रावत* ने बताया की आगे भी हमारी महिला की टीम प्रयास करती रहेंगी और अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगीं | विकासखंड शिक्षा अधिकारी,ग्राम सरपंच एवं ग्रामवासियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया |


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read