शंकरपुर (29 मार्च 2026, रविवार)। भीषण गर्मी के बीच ग्राम शंकरपुर में जनसेवा और स्वच्छता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शंकरपुर द्वारा एक ओर जहां “जल मंदिर प्याऊ” की शुरुआत कर राहगीरों और ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, वहीं दूसरी ओर ठाकुर बाबा मंदिर स्थित जलाशय की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवांकुर संस्था के सचिव दिनेश सेन एवं समिति के सदस्यों के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर “जल मंदिर प्याऊ” का उद्घाटन किया। भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराने की इस पहल की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
इस सेवा कार्य में धर्मेंद्र गुर्जर (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति), कृपान सिंह गुर्जर (सचिव), धन्नू गुर्जर, धनपाल गुर्जर, सेनपाल गुर्जर, दादा श्री हरिराम गुर्जर, रोहन गुर्जर एवं बबलेश गुर्जर सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही नगर विकास समिति के अध्यक्ष अमित गोस्वामी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इसी क्रम में समिति द्वारा ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में स्थित जलाशय की साफ-सफाई भी की गई। इस अभियान में चन्द्रपाल, देवेंद्र, पन्नालाल, नरेश सहित अन्य ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के लोगों ने श्रमदान कर जलाशय को स्वच्छ बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई से न केवल स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
ग्रामीणों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से जहां एक ओर जरूरतमंदों को राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर समाज में सेवा, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।
ग्राम शंकरपुर में किया गया यह संयुक्त प्रयास अन्य गांवों के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरा है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


