संवाददाता - शांतनु कुलदीप
आंध्र प्रदेश के SRKR Engineering College, भीमावरम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैस्मिन साहू ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने लौह नगरी दल्ली राजहरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों से 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब की एकमात्र खिलाड़ी जैस्मिन साहू ने पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान ओंकार साहू एवं तनुजा साहू ने रेफरी/जज की परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं प्रणव शंकर साहू एवं अमन यादव ने ऑफिशियल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार, टीए/डीए तथा उच्च स्तरीय आवास की व्यवस्था की गई थी।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव डॉ. राकेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रदेश में बॉक्सिंग खेल के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही, उन्होंने जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आकर संघ के साथ बैठक कर खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही।
जैस्मिन साहू की इस उपलब्धि पर राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के संचालक लखन साहू, सह-संचालक हरभंश कौर, खिलाड़ियों, पालकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

