ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम 6261807595
स्थान - रायपुर
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार सिर्फ घोषणा कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार को छत्तीसगढ़ में लगभग 2 साल होने वाले हैं और साय सरकार ने अब तक जितनी भी योजनाओं की घोषणा की है वो सब विफल हैं। कुछ तो धरातल पर उतर भी नहीं पायी हैं। उन्होंने बताया कि ताज़ा मामला मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस योजना का है,जिसके तहत छत्तीसगढ़ में सरकार ने IIM में 2 साल का पाठ्यक्रम लाया जिसमें बच्चे IIM में 2 साल का पढ़ाई करेंगे। और पाठ्यक्रम के दौरान सरकार की पॉलिसी बनाने में मदद करेंगे साथ ही प्रदेश में जिलों के कलेक्टर को सजेशन भी देंगे। एडमिशन के समय 1 लाख फीस भी लिया गया, अगर बीच में कोर्स छोड़ते हैं तो पेनाल्टी लगनी थी और सिर्फ आवेदन करके कोर्स नहीं करते तो 1 हजार काट कर बाकी रूपये लौटाने थे। साथ उनको सरकार की ओर से हर माह 50 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाइफन दिया जाना था। अभी पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले बच्चों को जुलाई अगस्त और सितंबर का स्टाइफन नहीं मिला है। इस बारे में जब बच्चों ने चांसलर से बात की तो उनका कहना था कि सरकार के द्वारा हमें फंड नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है और जब फंड आयेगा तभी सभी को स्टाइफन मिलेगा। बच्चों के पालकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता होने लगी है।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जी और सरकार के IIM के बच्चों के प्रति इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना का ये हाल है तो प्रदेश की दूसरी योजनाओं की स्थिति सब समझ सकतें हैं? सरकार को IIM के बच्चों का भविष्य ध्यान में रखते हुए स्टाइफन राशि तत्काल में जारी करनी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य ख़राब ना हो।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


