ब्यूरो समाचार दिनेश कुमार नेताम, बालोद
बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक में स्थित लिमोरा ग्राम जहां 64 योगिनी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, कल राजस्थान से विशालतम भव्य रूप धारी 12 फीट ऊंची, साढ़े 9 फीट चौड़ी,30 टन वजनी माता महाकाली तथा 15 टन वजनी कामधेनु माता की प्रतिमा निर्माणधीन मंदिर में पहुंच चुकी है।
बारिश के साथ ही मंदिर के संस्थापक प्रसिद्ध नाडी वैद्य श्री बीरेंद्र देशमुख जी, मोक्ष धाम सेवा समिति के सभी सदस्यगन साथ ही लिमोरा ग्राम और आसपास के श्रद्धालु गणों ने बड़ी संख्या में बड़े ही उत्साह व श्रद्धा से प्रतिमाओं का भव्यतम स्वागत किया।
इस मंदिर का निर्माण 64 ग्रामों में भिक्षा मांग कर किया जा रहा है,श्री बीरेंद्र देशमुख नाड़ी वैद्य जी ने बताया कि मंदिर निर्माण के उपरांत एक मेंटल हॉस्पिटल निर्माण की योजना भी तैयार कर ली गई है जिसमें विक्षिप्त लोगों का पूर्ण इलाज संस्था के डॉक्टर करेंगे जो की पूर्णता निःशुल्क होगा।
मंदिर निर्माण में अनेकों हाथ श्रमदान अनेको भक्तजन ईट पत्थर,सीमेंट या यू कहे जिससे जो सहयोग बन सके वह सहयोग देने आगे आ रहे हैं।
श्री बीरेंद्र देशमुख जी नाड़ी वैद्य के साथ-साथ अपने सहज - सरल स्वभाव साथ ही सामाजिक सेवा कर पूरे जिले ही नहीं वरन देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। आज भी नाड़ी वैद्य के रूप में कई जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां देकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

.png)