संबाददाता-विजयमजूमदार
स्थान-कांकेर/पखांजुर
अपनी अनिवार्य डयूटी की जिम्मेदारियों से एक कदम आगे बढाते हुए, नक्सल विरोधी अभियान में हमेशा तत्पर रहनें वाले बीएसएफ कैंप महला के जवानों ने कांकेर के अति नक्सल प्रभावित इलाका थाना परतापुर के गाँव महला के रहनेवाले गंभीर रूप से घायल ग्रामीण कमला बाई, उम्र -47 वर्ष, पत्नी बादुर गावड़े को 47 बटालियन के डाo तरुण कुमार द्वारा बाएं पैर में 04 टांके तथा दवाइयां देकर कैंप के जवानों ने सकुशल उनके घर तक पहुँचाया! 16 जुलाई 2025, दिन बुधवार की दोपहर लगभग 03:30 बजे महला गाँव के आसपास 47 बटालियन के बीएसएफ जवान जंगलों में गस्त कर रही थी, इसी दौरान एक महिला ग्रामीण नाम कमला बाई, उम्र -47 वर्ष, पत्नी बादुर गावड़े गाँव महला, थाना परतापुर, कांकेर गंभीर रूप से घायल अवस्था में दर्द से तड़प रही थी । घायल महला को तड़पता देखकर जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार देकर आगे इलाज के लिए महला कैंप ले जाकर बीएसएफ के डॉक्टर से इलाज करवाकर मानवता का परिचय को चरितार्थ किया ।
नक्सल विरोधी अभियान परिदृश्य में तैनात होने के दौरान ड्यूटी की अधिक व्यस्तता के बावजूद भी बल के जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति की जान बच गई। ज्ञात हो कि 47 बटालियन बीएसएफ के जवान कोयलीबेडा - परतापुर मार्ग पर बारमबार दुर्घटना के शिकार राहगीरों और ग्रामीणों की जान बचाकर मानवता के परिचय को चरितार्थ कर रही है!
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


