हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन के आदेशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 

स्थान -खलारी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन के आदेशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी में हर्षोल्लास के साथ अतिथियों के गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया। नव प्रवेशी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, माता-पिता में विश्वासजागृत करना एवं गुरु-शिष्य में मधुर संबंध स्थापित करना एवं नित नये आयाम लेकर दशा व दिशा का निर्धारण करना, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कंडिकाओं का परिपालन करने का यह विशेष पर्व रहा । इस महायज्ञ में मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती प्रीति उर्वशा, विशेष अतिथि उप सरपंच पुखराज निषाद, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एली राम साहू एवं संस्था के संस्था प्रमुख श्रीमती एस जॉनसन प्राचार्य सेजेस खलारी के अध्यक्षता में बेहतरीन तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुई।  


भारतीय संस्कृति एवं परंपरा अनुसार विधि-विधान के साथ पधारें हुए अतिथियों के कर-कमलों से संस्कृताचार्य श्री संजय खरे के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं अनुकुलता की देवी मांँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत-गान गणित संकाय के छात्रा गुंजा निषाद एवं मीनू युगल बंदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।


एक पेड़ माँ के नाम पर अंजलि साहू एवं पायल सावलकर के द्वारा धर्मेंद्र कुमार श्रवण व्याख्याता (गणित) के द्वारा स्व-रचित प्रेरणा गीत  चलो रे भाई आज लगाओ पेड़.. को बेहतरीन लयबद्ध कर प्रस्तुत किया गया। 


कक्षा-नवमीं के सभी नव प्रवेशी बच्चों को तिलक वंदन एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अतिथियों के कर कमलों द्वारा पुस्तक प्रदान कर एक अच्छे इंसान बनने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दिये। 

शाला प्रवेशोत्सव पर सभी प्रवक्ता अपने अनुभव‌ के द्वारा बात को साझा करते हुए समाज को एक नई पहल, नई दिशा व नई किरणें बिखेरकर, नई आशाओं का दीप प्रज्ज्वलित करने हेतु नसीहत दी गई, ताकि हमेशा अपने जीवन में प्रकाश बिखेरकर समाज के दिशा में अनवरत कार्य करते रहे जो कि बहुत ही सराहनीय कदम रहा ।


शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री एली राम साहू के द्वारा हर रोज व नियमित साल आने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही साथ एक किसान का दृष्टांत देते हुए सारगर्भित बातों को पल्लवित करने का प्रयास किया। साथ ही विशेष रूप से *पर्यावरण शिक्षा एवं नशा मुक्ति गाँव हो* पर प्रकाश डालें। ग्राम पंचायत के उप सरपंच श्री पुखराज निषाद के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में शत-प्रतिशत परीक्षा में उत्तीर्ण व बेहतर से बेहतर परिणाम लाने के लिए अग्रिम बधाइयांँ संप्रेषित किये। संस्था के प्राचार्य के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में संज्ञानात्मक क्षेत्र के साथ-साथ एवं सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र में भी विशेष योग्यता रखना, शिक्षक के द्वारा दिये गये कार्य को उचित व नियमित समय पर करने की बात कही। साथ ही साथ शाला के नियमों का पालन करते हुए शाला का नाम रोशन करने हेतु नसीहत दी गई। संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री खूबचंद वर्मा के द्वारा कक्षा-नवमी में शत्-प्रतिशत नामांकन एवं दाखिला, कोई भी बच्चे प्रवेश से वंचित न हो , शिक्षा के प्रति आधुनिक और पुरानी विचार धारा पर तुलनात्मक अध्ययन करते हुए अपना गंभीर विचार रखें और परीक्षा की तैयारी पर विशेष प्रकाश डालें एवं अन्य प्रवक्ताओं ने भी नव प्रवेशी बच्चों को शुभ संदेश देकर आशीर्वाद प्रदान किये। 

अंत में अतिथियों के द्वारा एक *पेड़ मांँ के नाम पर* जैसे अभियान को सफल बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रकोष्ठ के व्याख्याता जीएस कोर्राम ने किया और सभा को अनुशासित व संयमित कर कार्यक्रम को कामयाबी की शिखर पर पहुँचाने में सफलीभूत रहे ।

राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता धर्मेंद्र कुमार श्रवण ने आभार प्रदर्शन करने के पूर्व विशेष सारगर्भित बातों पर प्रकाश डाले और कहा कि शिक्षा आयोग एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अन्य शिक्षा नीतियों का परिष्कृत व परिमार्जित रूप है जिसमें अच्छी बात को अपने जीवन पर आत्मसात करने का संदेश दिया अंत में नवोदित कलमकार श्रवण जी ने *जीवन की बहती धारा में, नित आगे बढ़ना...काले बादल काल दिखाते, सोच समझ गढ़ना..* सृजित कविता पाठ कर मंत्र मुग्ध करते हुए आभार प्रकट किया। प्रवेश उत्सव के इस पुनीत कार्यक्रम में विद्वत व्याख्याता शिक्षक वृंद श्री भीखम सिंह रावटे, डोमेन्द्र कुमार राणा, प्रदीप शुक्ल, मनमोहन धाकड़, रवि कृष्णानी, संजय खरे, श्रीमती सरोज सिंग वरिष्ठ व्याख्याता, रिबेका मड़के मैम जी, भूमिका पाटि , भीमा भारती खोब्रागड़े, सरिता उर्वशा, कविता गायकवाड़, सरिता यादव प्रियंका भट्ट, व्यायाम शिक्षक शिव वैद, जागेन्द्र सिंह अमरिया, अजीत शिव तिवारी एवं समस्त गुरुजन, शाला विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण, छात्र पालकगण की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुई।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read