ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम, बालोद
गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में चार दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे इस शिविर में डौंडि ब्लॉक के 120 बच्चों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई व्यक्तित्व निर्माण शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक जानकारी एवं संस्कार डालना रहा है इस शिविर में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को निखारने का शुभ अवसर समय प्राप्त किया इस कार्यक्रम में बच्चों को डफली बजाना ,
मंच संचालन तथा गायत्री परिवार की ओर से कर्मकांड कैसे करना ,बड़ों से कैसे बात करना ,अपना काम स्वयं करना आदि आदि विचार एवं कार्यों का संपादन हुआ कार्यक्रम के तृतीय दिवस दल्ली राजहरा में विशाल नशा उन्मूलन रैली निकाला गया इस कार्यक्रम के टोली नायक श्री निर्मलकर जी अपने सभी टोली के साथ गायत्री शक्तिपीठ में चार दिन तक अनवरत बच्चों को ज्ञान प्रदान किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी श्री हुलास देवांगन श्री नंदकिशोर पिस्दा ब्लॉक समन्वयक , श्री हीरालाल पवार ,श्री सोनसाय लटियारे, श्री संतोष कोराटिया श्री विश्वकर्मा सर श्री धर्मपाल नायक जी श्री त्रिभुवन राणा श्री आर्य जी, मंदिर पुजारी धीरज पाल जी, श्रीमती वंदना साहू श्रीमती रेणुका गजीर श्रीमती सावित्री सोनी ,श्रीमती विश्वकर्मा बहन जी, श्रीमती लटियारी बहन जी ,श्रीमती देशमुख बहन जी , श्रीमती पवार बहन जी,कार्यक्रम के अंतिम दिवस नगर पुलिस अधिकारी डॉक्टर चित्रा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए कार्यक्रम को संबोधन किया उन्होंने बच्चों को हमेशा तत्पर रहने तथा आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान किया गायत्री परिवार ने सभी अतिथियों का मंत्र चादर से सम्मान किया सभी अतिथियों ने गायत्री परिवार की बड़ी प्रशंसा किया और उन्होंने कहा संस्कार को गति प्रदान करने का जो काम गायत्री परिवार कर रहा है वह पुण्य का कार्य है
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


.png)