ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
स्थान -दुधली /मालिघोरी
बालोद जिले के डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक आदिवासी नेता व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली (मालिघोरी ) के छात्र-छात्राओं के बीच सादगी पूर्ण अपना जन्मउत्सव मनाया। क्षेत्र के लिए समर्पित आदिवासी नेता ठाकुर जी ने कार्यक्रम की
शुरुआत मां शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया | तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया | साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुँह मीठा कर पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया |तत्पश्चात मुख्य अथिति देवलाल ठाकुर जी ने अपने उतद्बोधन में कहा की आज का दिन मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय पल रहेगा, आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर मैं आप सभी के बीच उपस्थित हूं। अपनी बात रखते हुए पालको से आग्रह किया की वे प्रतिदिन अपने बच्चों को शाला भेजे और स्वयं भी बीच बीच में शाला मे आकर शिक्षा की गुणवत्ता को जांचे और कोई कमी होती है तो शाला में उपस्थित शिक्षकों से चर्चा कर शिक्षा में सुधार लाने की बात कह सकते हैं,उन्होंने बच्चों को लगन
लगाकर पढ़ने और एक लक्ष्य बनाकर चलने की बात कही और कहा की शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है जिससे लोग अपने हक और अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं, शिक्षा से ही अपने मनचाहे क्षेत्र में सफल होकर एक नई मुकाम हासिल कर सकते हैं, साथ हीं साथ छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | शाला परिवार के द्वारा आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर जी के जन्म दिवस के मुबारक़ मौक़े पर केक काट कर उनका मुंह मीठा करा उन्हें जन्मदिन की सभी छात्र-छात्र व शिक्षक गणों ने बधाई प्रेषित की। इस मौक़े पर शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं व पालक गणो के साथ ग्राम वासी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



.png)