बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी कि सजा देने कि मांग।

 संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने दुर्ग जिले के मोहन नगर क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में थाना प्रभारी तुलसिंह पट्टावी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सोपा। 


 संगठन के अध्यक्ष युवराज साहू ने कहा कि जिस देश में कन्या को देवी का रूप मानकर पूजा की जाती है वहां इस तरह की घटना बेहद ही शर्मनाक है, उन्होंने मांग की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई और ऐसा अपराध करने से पहले उसकी रूह कांप उठे। कर्म महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती दामिनी साहू ने कहा कि ऐसे दरिंदों को अदालत और सुनवाई की जरूरत नहीं पढ़नी चाहिए, सीधे फांसी दी जानी चाहिए। सरकार को इसके लिए सख्त कानून बनना चाहिए, तहसील साहू संघ के उपस्थित सभी लोंगो ने बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात , थाना परिसर पहुंच कर ज्ञापन सौपा। और बताया गया की 15 फरवरी को नगर पालिका चुनाव के दौरान भगोली पारा में समाज के व्यक्ति दीपक साहू पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जिसकी रिपोर्ट थाना दल्ली राजहरा में दर्ज हुई है, लेकिन आज पर्यंत आरोपी पकड़ से बाहर है, जिस पर संगठन ने तत्काल गिरफ्तारी और सजा की मांग की, ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवराज साहू, रेखु राम, छन्नू साहू, शीतल, अजीत, अंजू साहू, द्रोपदी साहू, सत्या साहू, विमला, गायत्री,रेवती, साधना,लोचन साहू, चित्रलेखा, चंपा साहू, भूमिका साहू, उमेश्वरी, सुषमा, अनीता, शिव कुमारी, लोकेश्वरी भोमेश्वरी , हेमलता, महिमा, प्रिया, खुशबू, मानसी साहू,राधिका, रश्मि, नीरा,सुशीला, खेमिन, हितेशवरी व यशोदा साहू शामिल थे। 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read