दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
-नेहरू डिग्री कॉलेज को इस वर्ष NEET परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां लगभग 480 छात्रों के लिए व्यवस्था की गई थी। परीक्षा का रिपोर्टिंग समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन केंद्र पर व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय के बाद भी टेंट लगाने का कार्य जारी था। मुख्य प्रवेश द्वार पर टेंट के पाइप लगाए जा रहे थे, जिससे वहां मौजूद छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। यदि टेंट कर्मचारी के हाथ से पाइप फिसल जाता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
केंद्राध्यक्ष के रूप में रेनू राजेश की जिम्मेदारी थी, लेकिन व्यवस्थाओं में इस तरह की देरी ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेंट कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें टेंट लगाने का निर्देश काफी देर से दिया गया, जिसके चलते यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका।
गौरतलब है कि परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा कई बार बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद इस प्रकार की लापरवाही सामने आना चिंताजनक है। परीक्षा जैसे संवेदनशील आयोजन में इस तरह की अव्यवस्था प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
मीडिया कर्मी की टीम द्वारा इस मामले की सूचना कलेक्टर को दे दी गई है। अब देखना होगा कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
.jpeg)
